हिमाचल प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार मामला: सिरमौर की अश्याड़ी पंचायत में प्रधान समेत 5 वार्ड सदस्य सस्पेंड सिरमौर, हिमाचल प्रदेश – जिला सिरमौर के विकास खंड शिलाई में स्थित ग्राम पंचायत अश्याड़ी में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पंचायत प्रधान अनिल कुमार सहित 5 वार्ड सदस्य सस्पेंड कर दिए गए हैं। पंचायत के विकास कार्यों में करीब 63 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पंचायत अश्याड़ी में पिछले कुछ वर्षों में मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत कई विकास कार्यों का संचालन किया गया था, जिनमें मोक्षधाम, सिंचाई कूहल, सामूहिक रास्ता, लिंक रोड, एंबुलेंस लिंक रोड, भू-संरक्षण कार्य, वायर क्रेट निर्माण, और चैकडैम जैसी परियोजनाएं शामिल थीं। स्थानीय निवासियों द्वारा इन कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत डीसी सिरमौर से की गई थी, जिसके बाद प्रारंभिक जांच का जिम्मा खंड विकास अधिकारी शिलाई को सौंपा गया।जांच में पाया गया कि पंचायत विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। 6 सितंबर 2024 को प...
Provide study meterial for all types of Himachal Pradesh exams, we wish you do work hard and achieve your success.