Skip to main content

Posts

Showing posts with the label NTT

HP :- प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए निकाला तोड़, दो साल का एनटीटी कोर्स करवा सकती है सरकार

Rohit : एनसीटीई ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह पात्रता पूरी करवाने के लिए खुद दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करा सकती है। एनसीटीई दिल्ली इस प्रशिक्षण को करवाने की मंजूरी देने को तैयार हो गया है। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन सालों से लंबित 4,000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने हिमाचल सरकार को एक नया विकल्प दिया है। एनसीटीई ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह पात्रता पूरी करवाने के लिए खुद दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करा सकती है। एनसीटीई दिल्ली इस प्रशिक्षण को करवाने की मंजूरी देने को तैयार हो गया है। हिमाचल सरकार से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। एनसीटीई ने एक साल के कोर्स को मंजूरी देने से साफ इंकार कर दिया है। आंगनबाड़ी वर्करों के लिए छह माह का कोई ब्रिज कोर्स करवाने का पाठ्यक्रम नहीं होने का हवाला भी दिया है। एनसीटीई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों से बाहर जाकर किसी भी भर्ती को वो मंजूरी नहीं दे सकते। नियम किसी एक राज्य के लिए नहीं बनाए जाते। पूरे देश के लिए एक समान भर्ती नियम अधिसूचित किए गए हैं। प्रदेश में बीते तीन व...