Skip to main content

HP :- प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए निकाला तोड़, दो साल का एनटीटी कोर्स करवा सकती है सरकार

Rohit :
एनसीटीई ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह पात्रता पूरी करवाने के लिए खुद दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करा सकती है। एनसीटीई दिल्ली इस प्रशिक्षण को करवाने की मंजूरी देने को तैयार हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन सालों से लंबित 4,000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने हिमाचल सरकार को एक नया विकल्प दिया है। एनसीटीई ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह पात्रता पूरी करवाने के लिए खुद दो साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करा सकती है। एनसीटीई दिल्ली इस प्रशिक्षण को करवाने की मंजूरी देने को तैयार हो गया है। हिमाचल सरकार से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। एनसीटीई ने एक साल के कोर्स को मंजूरी देने से साफ इंकार कर दिया है। आंगनबाड़ी वर्करों के लिए छह माह का कोई ब्रिज कोर्स करवाने का पाठ्यक्रम नहीं होने का हवाला भी दिया है। एनसीटीई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों से बाहर जाकर किसी भी भर्ती को वो मंजूरी नहीं दे सकते। नियम किसी एक राज्य के लिए नहीं बनाए जाते। पूरे देश के लिए एक समान भर्ती नियम अधिसूचित किए गए हैं।

प्रदेश में बीते तीन वर्षों से लंबित 4,000 प्री प्राइमर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सिरे चढ़ाने दिल्ली गए समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने शुक्रवार और शनिवार को एनसीटीई के कई अधिकारियों से मुलाकात की। एनसीटीई के अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल सरकार चाहे तो जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्रों (डाइट) में दो वर्ष का नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करवा सकती है। इसके लिए मंजूरी दे दी जाएगी। दो वर्ष से कम अवधि के किसी भी कोर्स को भर्ती के लिए मान्य नहीं किया जाएगा। एनसीटीई ने प्रदेश सरकार से इस ट्रेनिंग को करवाने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था। परियोजना निदेशक राजेश शर्मा अब शिमला लौटकर अपने दौरे की शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को प्रस्तुति देंगे। दिल्ली जाने से पूर्व परियोजना निदेशक चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के भर्ती मॉडल को भी स्टडी कर चुके हैं। पंजाब सरकार ने किस प्रकार से प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की है, कौन से भर्ती एवं पदोन्नति नियम अपनाए गए हैं। इस बारे में सारे तथ्य पंजाब के शिक्षा विभाग से जुटाए गए हैं। अब विस्तृत रिपोर्ट बनाकर हिमाचल सरकार को सौंपी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

एक ऐसा शांत व्यक्तित्व नाना जी का

मेरे नाना जी एक ऐसे शांत व्यक्तित्व थे, जिनके जीवन में न कभी लड़ाई थी, न झगड़ा, न द्वेष। उनके लिए कोई पराया नहीं था— हर इंसान अपना था। हर किसी से उनका व्यवहार सरल, सच्चा और आदर से भरा होता था। हर जगह, हर परिस्थिति में सबका भला चाहने वाली सोच ही उनकी पहचान थी। न उन्होंने कभी किसी की चुगली की, न किसी की निंदा। न ही किसी के कान भरकर किसी के प्रति मन में ज़हर बोया। आज सोचता हूँ— ऐसा इंसान बनना कितना कठिन होता है, जो पूरी ज़िंदगी दूसरों के लिए जी जाए, पर अपने लिए कभी कुछ न माँगे। मेरे नाना जी सिर्फ़ रिश्ते में नाना नहीं थे— वो मेरे दोस्त थे, मेरे गुरु थे। जब मैं सिर्फ़ दो साल का था, तभी से मैं उनके पास रहने लगा। उन्हीं की उँगली पकड़कर चलना सीखा, उन्हीं की छाया में बड़ा हुआ। शायद इसी कारण मेरा सबसे गहरा लगाव सिर्फ़ उन्हीं से था, किसी और से नहीं। नाना जी, आपसे मैंने जो सीखा है, आपने जो भी मुझे सिखाया है— वो संस्कार मैं जीवन भर याद रखूँगा। न किसी से लड़ाई, न झगड़ा, न बैर। जो हमारे बारे में गलत सोचते हैं, जो हमारा भला नहीं चाहते— उनकी बातों को नज़रअंदाज़ कर अपने कर्म और अपने रास्ते ...

पता नहीं ऐसा क्या था

मैं बचपन से ही ज़्यादातर समय माँ‑पापा के पास नहीं, अपने नाना जी के पास रहा। पता नहीं ऐसा क्या था उनमें, कि वो ही मुझे सबसे ज़्यादा अपने लगे। कभी‑कभी सोचता हूँ— क्या हमारे बीच सिर्फ़ इस जन्म का रिश्ता था, या कोई बहुत पुराना, शायद पौराणिक सा संबंध था, जो शब्दों में नहीं बंधता। आज मैं 33 वर्ष का हो गया हूँ, पर बचपन से लेकर आज तक मुझे याद नहीं पड़ता कि नाना जी ने कभी मुझे डाँटा हो। बच्चे को डाँटना तो आम बात है, और 3‑4 साल से 30‑31 साल तक किसी भी उम्र में यही होता है। पर नाना जी ने कभी ऐसा नहीं किया। यहाँ तक कि कभी ऊँची आवाज़ में भी मुझसे बात नहीं की। उन्होंने हमेशा समझाया, सिखाया— किसी का बुरा मत करना, किसी के बारे में गलत मत बोलना। उनकी हर सीख में शांति और सच्चाई होती थी। नाना जी, आपसे मैंने जो सीखा है, आपने जो भी मुझे सिखाया है— वो संस्कार मैं जीवन भर याद रखूँगा। न किसी से लड़ाई, न झगड़ा, न बैर। जो हमारे बारे में गलत सोचते हैं, जो हमारा भला नहीं चाहते— उनकी बातों को नज़रअंदाज़ करना और अपने कर्म और अपने रास्ते पर ध्यान देना। आप कहा करते थे— “जिसकी सोच जितनी होती है, वो उतना ही...

HPU MA History Date sheet