Skip to main content

1321 कम्प्यूटर शिक्षक और तमाम आउटसोर्स एक मंच पर आने की तैयारी मे!



ब्रेकिंग
1321 कम्प्यूटर शिक्षक और तमाम आउटसोर्स एक मंच पर आने की तैयारी मे!

(मांग पूरी न हुई तो 5 मार्च के बाद के लिए बनानेंगे रणनीति )

शिमला डेस्क 22फ़रवरी -
प्रदेश के सरकारी स्कूलों मे तैनात 1321कम्प्यूटर शिक्षक और 35000आउटसोर्स कर्मचारी एक मंच पर आ सकते है सूत्र बताते है कि इनकी स्टेट लेवल पर बैठक बनाकर रणनीति बन रही है और अपना कार्यक्रम 5तारीख के बाद के लिए बनाया जा रहा है सरकार अगर नीति कि मांग पूरी नहीं करती तो सूत्र बता रहे है कि ये 35000की संख्या सरकार को झटका दे सकता है क्योंकि आगे सरकार को चुनाव मे जाना है और अगर 35000आउटसोर्स को सरकार नाराज करती है तो वोट बैंक का नुकसान भाजपा सरकार को होगा, अब सरकार ने जहां खुद इस मुद्दे को उठाया है और अब सारा मामला खटाई मे पड़ता जा रहा है सब कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी नहीं चाहते,
मालूम हो कि कम्प्यूटर शिक्षकों को सेवा मे 21साल हो गए है और ये वर्ग सरकार से बहुत नाराज है अब अगर ये कम्प्यूटर शिक्षक और आउटसोर्स इक्क्ठा होते है तो अनुभव और संख्याबल के आधार पर सरकार के लिए अच्छे संकेत नहीं है क्योंकि एक तरफ नए वेतनमान मे कमी के चलते सयुंक्त मोर्चा आंदोलनरत है और और डेढ़ लाख की संख्या का वोट बैंक आउटसोर्स के पास भी है और इनको कम आंकना अच्छा नहीं होगा, ये एक जुट है और बीते दिनों शिमला मे बैठक कर ये इक्क्ठा होने के संकेत दे चुके है!

क्या है मांग
35000आउटसोर्स और 1321कम्प्यूटर शिक्षक अपने लिए एक सेवा अवधि की शर्त लगाकर,अनुबंध नीति या सोसाइटी की मांग कर रहा है और अगर सिर्फ वेतन बढ़ाया जाता है तो आने वाले दिनों मे ये वर्ग विरोध मे उतर सकता है कम्प्यूटर शिक्षकों मे भी नीति नहीं बनने से भारी रोष है और PTA से रेगुलर हुए शिक्षकों और इनके वेतन मे 40000रुपए का अंतर आ चुका है aur ये वर्ग 2016मे कांग्रेस सरकार मे 176दिन की भूख हड़ताल कर चुका है जिसके बाद इनका वेतन4500- 6500तक वड़ा और इनके लिए 1191पद भी निकाले गए जो आज तक न्यायलय मे फसे है!

Comments

Popular posts from this blog

एक ऐसा शांत व्यक्तित्व नाना जी का

मेरे नाना जी एक ऐसे शांत व्यक्तित्व थे, जिनके जीवन में न कभी लड़ाई थी, न झगड़ा, न द्वेष। उनके लिए कोई पराया नहीं था— हर इंसान अपना था। हर किसी से उनका व्यवहार सरल, सच्चा और आदर से भरा होता था। हर जगह, हर परिस्थिति में सबका भला चाहने वाली सोच ही उनकी पहचान थी। न उन्होंने कभी किसी की चुगली की, न किसी की निंदा। न ही किसी के कान भरकर किसी के प्रति मन में ज़हर बोया। आज सोचता हूँ— ऐसा इंसान बनना कितना कठिन होता है, जो पूरी ज़िंदगी दूसरों के लिए जी जाए, पर अपने लिए कभी कुछ न माँगे। मेरे नाना जी सिर्फ़ रिश्ते में नाना नहीं थे— वो मेरे दोस्त थे, मेरे गुरु थे। जब मैं सिर्फ़ दो साल का था, तभी से मैं उनके पास रहने लगा। उन्हीं की उँगली पकड़कर चलना सीखा, उन्हीं की छाया में बड़ा हुआ। शायद इसी कारण मेरा सबसे गहरा लगाव सिर्फ़ उन्हीं से था, किसी और से नहीं। नाना जी, आपसे मैंने जो सीखा है, आपने जो भी मुझे सिखाया है— वो संस्कार मैं जीवन भर याद रखूँगा। न किसी से लड़ाई, न झगड़ा, न बैर। जो हमारे बारे में गलत सोचते हैं, जो हमारा भला नहीं चाहते— उनकी बातों को नज़रअंदाज़ कर अपने कर्म और अपने रास्ते ...

पता नहीं ऐसा क्या था

मैं बचपन से ही ज़्यादातर समय माँ‑पापा के पास नहीं, अपने नाना जी के पास रहा। पता नहीं ऐसा क्या था उनमें, कि वो ही मुझे सबसे ज़्यादा अपने लगे। कभी‑कभी सोचता हूँ— क्या हमारे बीच सिर्फ़ इस जन्म का रिश्ता था, या कोई बहुत पुराना, शायद पौराणिक सा संबंध था, जो शब्दों में नहीं बंधता। आज मैं 33 वर्ष का हो गया हूँ, पर बचपन से लेकर आज तक मुझे याद नहीं पड़ता कि नाना जी ने कभी मुझे डाँटा हो। बच्चे को डाँटना तो आम बात है, और 3‑4 साल से 30‑31 साल तक किसी भी उम्र में यही होता है। पर नाना जी ने कभी ऐसा नहीं किया। यहाँ तक कि कभी ऊँची आवाज़ में भी मुझसे बात नहीं की। उन्होंने हमेशा समझाया, सिखाया— किसी का बुरा मत करना, किसी के बारे में गलत मत बोलना। उनकी हर सीख में शांति और सच्चाई होती थी। नाना जी, आपसे मैंने जो सीखा है, आपने जो भी मुझे सिखाया है— वो संस्कार मैं जीवन भर याद रखूँगा। न किसी से लड़ाई, न झगड़ा, न बैर। जो हमारे बारे में गलत सोचते हैं, जो हमारा भला नहीं चाहते— उनकी बातों को नज़रअंदाज़ करना और अपने कर्म और अपने रास्ते पर ध्यान देना। आप कहा करते थे— “जिसकी सोच जितनी होती है, वो उतना ही...

HPU MA History Date sheet