पांवटा साहिब: रिहायशी मकान से 458 ग्राम गांजा बरामद, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
पांवटा साहिब, 22 नवंबर:
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 458 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह मादक पदार्थ भाटांवाली गांव निवासी अजूबी पत्नी अजय कुमार के रिहायशी मकान से बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां वितरित किया जाना था।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच अभी जारी है।
Comments
Post a Comment