Skip to main content

अस्पताल सराहां सिरमौर की सच्ची कहानी

सच्ची घटना पर आधारित एक कहानी
सर्दियों की एक ठंडी सुबह थी। मेरी नानी जी अपने गाँव में आराम से रह रही थीं, लेकिन अचानक एक दिन उन्हें अपने कान में अजीब सा दर्द महसूस हुआ। दर्द इतना तेज़ था कि वे सहन नहीं कर पाईं और हमारे नज़दीकी अस्पताल, सराहन में डॉक्टर से इलाज कराने चली गईं। डॉक्टर ने उन्हें देखा, और बिना ज्यादा पूछताछ किए नानी जी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। नानी जी कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही उन्हें ग्लूकोज़ चढ़ाया जाने लगा।

करीब सात दिन बीत गए। इस दौरान मैं भी एक दिन अपनी नानी से मिलने अस्पताल गया। जब मैंने उन्हें देखा तो नानी जी को बिस्तर पर लेटे हुए पाया और उनके हाथ में ग्लूकोज़ की बोतल लगी हुई थी। मैंने तुरंत नानी जी से पूछा, "क्या हुआ, नानी? आप तो अस्पताल में भर्ती हो गईं!"

नानी जी ने धीमी आवाज़ में जवाब दिया, "बेटा, कान में कुछ घुस गया था, तो यहाँ दिखाने आई थी। डॉक्टर ने मुझे भर्ती कर लिया और अब मुझे ताकत के इंजेक्शन लगा रहा है।"

मैंने थोड़ा हैरान होते हुए कहा, "लेकिन नानी, आपको तो कान में दर्द हो रहा है, फिर ये ताकत के इंजेक्शन क्यों लगा रहे हैं?"

जब मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें इससे कुछ आराम मिला है, तो नानी जी ने साफ़-साफ़ कह दिया, "नहीं बेटा, कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि और परेशानी हो रही है यहाँ।"

नाना जी भी इस इलाज से असंतुष्ट थे। उन्होंने डॉक्टर से छुट्टी की बात की, और उसी दिन नानी जी को वहाँ से डिस्चार्ज करवा कर पास के नाहन के एक निजी अस्पताल में ले गए।

नाहन के उस अस्पताल में डॉक्टर ने ध्यान से नानी जी की परेशानी सुनी। डॉक्टर ने उनके कान का अच्छी तरह से मुआयना किया और थोड़ी ही देर में उनके कान से एक छोटे से जीव को निकाला, जिसे हमारे गाँव में ‘बट्टू’ कहते हैं।

जैसे ही वो जीव बाहर निकाला गया, नानी जी का दर्द गायब हो गया। आखिरकार नानी जी ठीक हो गईं।

ये घटना हमारे सरकारी अस्पतालों की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है। इलाज में कमी और समझदारी की कमी की वजह से नानी जी को एक हफ्ते तक अनावश्यक रूप से भर्ती रहना पड़ा।

ये है हमारी पच्छाद के अस्पतालों की स्थिति.. यंहा की जनता को हमेशा से ठगा गया है

Comments

Popular posts from this blog

एक ऐसा शांत व्यक्तित्व नाना जी का

मेरे नाना जी एक ऐसे शांत व्यक्तित्व थे, जिनके जीवन में न कभी लड़ाई थी, न झगड़ा, न द्वेष। उनके लिए कोई पराया नहीं था— हर इंसान अपना था। हर किसी से उनका व्यवहार सरल, सच्चा और आदर से भरा होता था। हर जगह, हर परिस्थिति में सबका भला चाहने वाली सोच ही उनकी पहचान थी। न उन्होंने कभी किसी की चुगली की, न किसी की निंदा। न ही किसी के कान भरकर किसी के प्रति मन में ज़हर बोया। आज सोचता हूँ— ऐसा इंसान बनना कितना कठिन होता है, जो पूरी ज़िंदगी दूसरों के लिए जी जाए, पर अपने लिए कभी कुछ न माँगे। मेरे नाना जी सिर्फ़ रिश्ते में नाना नहीं थे— वो मेरे दोस्त थे, मेरे गुरु थे। जब मैं सिर्फ़ दो साल का था, तभी से मैं उनके पास रहने लगा। उन्हीं की उँगली पकड़कर चलना सीखा, उन्हीं की छाया में बड़ा हुआ। शायद इसी कारण मेरा सबसे गहरा लगाव सिर्फ़ उन्हीं से था, किसी और से नहीं। नाना जी, आपसे मैंने जो सीखा है, आपने जो भी मुझे सिखाया है— वो संस्कार मैं जीवन भर याद रखूँगा। न किसी से लड़ाई, न झगड़ा, न बैर। जो हमारे बारे में गलत सोचते हैं, जो हमारा भला नहीं चाहते— उनकी बातों को नज़रअंदाज़ कर अपने कर्म और अपने रास्ते ...

पता नहीं ऐसा क्या था

मैं बचपन से ही ज़्यादातर समय माँ‑पापा के पास नहीं, अपने नाना जी के पास रहा। पता नहीं ऐसा क्या था उनमें, कि वो ही मुझे सबसे ज़्यादा अपने लगे। कभी‑कभी सोचता हूँ— क्या हमारे बीच सिर्फ़ इस जन्म का रिश्ता था, या कोई बहुत पुराना, शायद पौराणिक सा संबंध था, जो शब्दों में नहीं बंधता। आज मैं 33 वर्ष का हो गया हूँ, पर बचपन से लेकर आज तक मुझे याद नहीं पड़ता कि नाना जी ने कभी मुझे डाँटा हो। बच्चे को डाँटना तो आम बात है, और 3‑4 साल से 30‑31 साल तक किसी भी उम्र में यही होता है। पर नाना जी ने कभी ऐसा नहीं किया। यहाँ तक कि कभी ऊँची आवाज़ में भी मुझसे बात नहीं की। उन्होंने हमेशा समझाया, सिखाया— किसी का बुरा मत करना, किसी के बारे में गलत मत बोलना। उनकी हर सीख में शांति और सच्चाई होती थी। नाना जी, आपसे मैंने जो सीखा है, आपने जो भी मुझे सिखाया है— वो संस्कार मैं जीवन भर याद रखूँगा। न किसी से लड़ाई, न झगड़ा, न बैर। जो हमारे बारे में गलत सोचते हैं, जो हमारा भला नहीं चाहते— उनकी बातों को नज़रअंदाज़ करना और अपने कर्म और अपने रास्ते पर ध्यान देना। आप कहा करते थे— “जिसकी सोच जितनी होती है, वो उतना ही...

HPU MA History Date sheet