राशन कार्ड की eKYC कैसे करें?
जैसा कि आप जानते हैं, अब राशन कार्ड की eKYC करवाना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आपने समय पर eKYC नहीं करवाई तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है और आपको राशन मिलना बंद हो जाएगा। पहले इसके लिए आपको अपने डिपो पर जाकर eKYC करवानी पड़ती थी, लेकिन अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से अपनी और अपने परिवार के किसी भी सदस्य की eKYC आसानी से कर सकते हैं।
eKYC करने की प्रक्रिया:
1. मोबाइल ऐप इंस्टॉल करें:
अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाएं।
सर्च बार में टाइप करें "eKYC PDS HP"।
इस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
2. ऐप खोलें:
ऐप को ओपन करें।
यहां आपको राशन कार्ड या आधार कार्ड नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।
इनमें से किसी एक को दर्ज करें।
3. परिवार के सदस्यों की जानकारी देखें:
आपकी पूरी परिवार की जानकारी ऐप में दिखाई देगी।
जिन सदस्यों की eKYC नहीं हुई है, उनके नाम पर क्लिक करें।
4. eKYC पूरी करें:
मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
प्रक्रिया पूरी करें और सुनिश्चित करें कि सभी सदस्यों की eKYC हो चुकी है।
https://youtu.be/qOFPQzyg36A?si=JcjkYVFlAwYVxEUJ
महत्वपूर्ण सूचना:
eKYC पूरी होने के बाद ही आपका राशन कार्ड सक्रिय रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डिपो या खाद्य आपूर्ति विभाग से संपर्क करें।
इस तरह, आप अपने राशन कार्ड को बंद होने से बचा सकते हैं और समय पर राशन प्राप्त कर सकते हैं।
For more information see video click the link below :
https://youtu.be/qOFPQzyg36A?si=JcjkYVFlAwYVxEUJ
Comments
Post a Comment